intellectual,intellectual property

जोर जोर से नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद बोलें
2-बीच-बीच में जो आपसे  तर्क करे उसे  मूढ़ और संघी कहें।
3-सिगरेट जलाकर दाढ़ी खुजाएं और किसी राष्ट्रीय कृति का मजाक उड़ाते हुए   धुआँ छोड़ें।
4-कोई अगर कहे की “हमें अपने देश से प्रेम है” तो उसे भगवा आतंकी कहें ।
5-एसी में बैठकर बीसलेरी  पीते हुए किसानों और मजदूरों की चिंता करें और वर्तमान सरकार को पानी पी-पीकर कोसें।
6-हर जगह आरक्षण को जरूरी बताएं…क्रिकेट में भी…हाँ महंगे होटल के कमरे में बैठकर दलित विमर्श करें…जाति आधारित आरक्षण विरोधीयों को मनुवादी करार दें।
7-सुबह दस बजे सोकर उठें…योग,ध्यान, प्राणायाम करने वालों का मजाक उड़ाएं…रात को अमेरिका का दारू पीकर अमेरिका को गरियायें और बीबी को पीटकर कर स्त्री विमर्श पर धारदार लेख लिखें।
8-दादरी पर खूब चिल्लाते हुये पुरस्कार वापस कर आयें..और मालदा पर किसी दूर देश का संगीत सुनें.. बीच बीच में अफजल याकूब को मानावतावादी बताकर कलाम के मिशाइल अभियान को मनुष्यता के लिए घातक बताएं।

9-भारत के क्रिकेट जीतने पर टेनिस और रग्बी की बारिकियों पर   चर्चा  और फुटबॉल में भारत की दुर्दशा पर बहस करें साथ ही  क्रिकेट जीत पर खुश होने वालों को बेवक़ूफ़ संघी कहें।

10-सड़क पर पान थूककर स्वच्छ भारत अभियान को असफल बताएं और साथ में ये भी जोड़ें कि फैली हुई गंदगी और स्वच्छता  समस्या के जिम्मेदार नरेंद्र मोदी हैं
11-वर्तमान सरकार को रोज गाली दें और बताएं की ये देश मनमोहन सिंह अच्छे से चला रहे थे और राहुल गांधी में बहुत सम्भावनाएं हैं।
12-गांधी को महात्मा माने या न मने गोड़से गोड़से को दुष्ट आत्मा और मावो,स्टालिन को पुण्यात्मा जरूर मानें
13-अभिव्यक्ति के अधिकार पर दिन रात चिंता व्यक्त करें..सेमीनार में व्याख्यान देते हुए सरकार को फासिस्ट कहें और दूसरों कि अभिव्यक्ति का तनिक भी सम्मान न करें  उसे तुरन्त संघी करार दें।
14-गौ मांस निर्यात और सड़क पर घूम रही गायों का हिसाब रखें…गौ प्रेमियों का मजाक उड़ाएं…शाम को बीफ फेस्टिवल में जाकर जोर से कहें. “हाँ मैं बीफ खाता हूँ”
15-महिलावों के  अधिकारों  समानता और दैहिक आजादी की दिन रात बातें करें उस पर कविता लेख लिखें …लेकिन बेटी कि  शादी अपने जाति में ही करें…शाम को बीबी से जबदस्ती पैर दबवाते हुए स्त्री सशक्तिकरण पर  चिंता व्यक्त करें।
16-गीता,रामायण,महाभारत वेद कभी न पढ़ें..हिन्दूओं के सभी ग्रन्थों त्योहारों परम्परावों का खूब मजाक उड़ाते इसे मानने वालों को जाहिल साबित करते हुए प्रगतिशील फील करें…हाँ याद रखें.. टोपी लगाके ईद कि मुबारकवाद जरूर दें लेकिन गुरुनानक जयंती कब है ये भूलकर सेक्यूलर महसूस करें।
17-सुबह उठकर फेसबुक पर सरकार कि ऐसी की तैसी करते हुए खूब कोसें और साथ में ये जरूर लिखें कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। जो आपसे सहमत न हो उसे तुरन्त ब्लॉक करें।

18-घर से बाहर सड़क पर कभी न  निकलें घर में  बैठकर  ये साबित करें कि आप देश और दुनिया कि चिंता में मरे जा रहें हैं।
19-विचार करें या न करें कुछ पढ़ें या न पढ़ें लेकिन हर जगह खुद को सर्व ज्ञाता  पढ़ा लिखा और  सबसे सुलझा और समझदार साबित करते रहें…मने बुद्धिजीवी बनने से ज्यादा बुद्धिजीवी दिखने पर ध्यान दें।
20- देश का खाएं,देश का पियें ,देश में रहें मौज करें लेकिन दिन रात देश की निंदा करें।

नोट- इन 20 नुस्खों का जल्दी असर न हो तो बाबा हकिम एम अतुलजान का दस बार नाम लेकर अपने  बाम अंग में चाइनीज शिलाजीत का मसाज करें और वैचारिक शीघ्रपतन से तुरन्त फायदा पाकर  5 मिनट में  intellectual बनें।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here